Breking news 🗞️

लोगों को गुमराह कर बांद्रा रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ इकट्ठा करने वाला आरोपी गिरफ्तार किया गया है

लॉकडाउन के बीच 14 अप्रैल की शाम मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर 1500 से ज्यादा लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी, जिसके बाद पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। इसको लेकर मुंबई पुलिस ने अब एक शख्स को हिरासत में लिया है, जिसका नाम विनय दूबे है। आपको बता दें कि विनय दुबे को नवी मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया और मुंबई पुलिस को सौंप दिया है।

Bandra West railway station

विनय दूबे पर आरोप है कि उसने मजदूरों को गुमराह किया जिसके कारण बांद्रा स्टेशन पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। विनय दुबे ‘चलो घर की ओर’ कैंपेन चला रहा था। अपने फेसबुक पर शेयर किए गए पोस्ट में उसने टीम के बांद्रा में होने की बात कही थी। इस मामले में पुलिस ने एक हजार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दुबे के खिलाफ आईपीसी की धारा 117, 153 ए, 188, 269, 270, 505(2) और एपिडेमिक एक्ट की धारा 3 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Post a Comment

0 Comments